केतन लाल हत्याकांड पर उबाल: मूलनिवासी संघ ने मुख्यमंत्री-राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, दोषियों को फांसी की मांग

Share the News

केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

रिपोर्टर : बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। टिहरी के चर्चित केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में मूलनिवासी संघ ने जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। संघ के अध्यक्ष दिनेश आर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को जल्द न्याय प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केतन लाल हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और इस मामले में न्याय में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश आर्या ने कहा कि दोषियों को ऐसी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा और समाज के सभी वर्गों को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए कहा कि कानून और न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

इस अवसर पर अंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाई राम, कुलदीप कुमार, गोपाल राम, मुकेश कुमार, दिनेश टम्टा, सुंदर लाल सुमन, अनिल टम्टा, बसंती दोरियाल, राजेंद्र प्रसाद, आनंद राम, गणेश कुमार, हेमा देवी, रेवती देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

See also  मनरेगा बंद करने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, हरीश पनेरू ने भीमताल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में लिया हिस्सा
error: Content is protected !!