रानीखेत : भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया नारी शक्ति की मिसाल रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती स्मृति अभियान

Share the News

रानीखेत/द्वाराहाट। भारतीय धर्म व संस्कृति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान देने वाली नारी शक्ति की मिसाल रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ स्मृति अभियान उपमंडल में शुरू किया गया।

विकासखंड द्वाराहाट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पारकोट में अहिल्याबाई की जीवनी पर गोष्ठी हुई। बालिकाओं ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं व युवाओं की प्रेरणास्रोत अहिल्याबाई की जीवनी तथा इतिहास पर प्रकाश डाला। वही प्रतियोगिता में छात्रा पावनी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बता दे कि देश की अखंडता में अमूल्य योगदान देने वाली मालवा की शासक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की ओर से 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे शुक्रवार को जीजीआईसी पारकोट में विविध कार्यक्रम हुए।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण हैं, जो युवाओं व बालिकाओं के लिए प्रेरणा है।

उन्होंने अहिल्याबाई के त्याग, संघर्ष और भारतीय संस्कृति व धर्म के संरक्षण को किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

वही मुख्य वक्ता जिला कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने छात्राओं से रानी अहिल्याबाई की जीवनी से प्रेरणा लेने की सीख दी।

उन्होने कहा कि भारत की उस वीर एवं साहसी बेटी ने विषम परिस्थितियों में न केवल शिक्षा प्राप्त की बल्कि कठिन चुनौतियों के बावजूद खुद को सशक्त कर कुशल शासक के रूप में स्थापित कर बेटियों व महिलाओं के लिए अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ताने बताया कि 18वीं सदी की वीरांगना अहिल्याबाई ने 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर धर्म व संस्कृति के संरक्षण की अलख जगाई।

जिसके बाद मंडल अध्यक्ष बग्वालीपोखर महेश कैड़ा, विजय बजेठा द्वारा भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर अभिभावक संघ अध्यक्ष कैलाश नेगी, नाथू सिंह बोरा, विनोद भट्ट, जुगल किशोर, कैलाश साह, अनिल चौधरी, विनोद जोशी, मंडल महामंत्री केवल सती, कल्पना चौधरी, रेखा आर्या, वीरेंद्र नेगी, अभिभावक संघ के सदस्य, मातृशक्ति सहित छात्राएं उपस्थित रहे।

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक दीप पांडे व प्रधानाचार्या पुष्पा नेगी रहे।

See also  सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे का सरकार और सिस्टम पर तीखा प्रहार; पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, आखिर कौन है जिम्मेदार?
error: Content is protected !!