SUV में बैठे लड़के ने खुद को क्यों मारी गोली? सुसाइड वीडियो में भाजपा नेता को ठहराया जिम्मेदार; मचा हड़कंप

पौड़ी गढ़वाल में एक दुखद घटना हुई। यहां जितेंद्र सिंह नामक ने अपनी SUV कार में खुद को गोली मार ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया।

इस वीडियो में उसने उत्तराखंड में सत्ताधारी दल के नेता BJP युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए।

जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली उसकी मौत का जिम्मेदार है। उसने हिमांशु पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है।

जितेंद्र सिंह (32) पौड़ी ब्लॉक के तलसारी गांव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह उसने अपनी कार में खुद को गोली मार ली। कार में एक बंदूक और खोखा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। उसने कहा कि हिमांशु की वजह से मैं खुद को खत्म कर रहा हूं।

वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि हिमांशु चमोली ने जमीन विवाद सुलझाने के बदले उससे 35 लाख रुपये लिए थे। उसने यह भी कहा कि हिमांशु ने केदारनाथ में उसके 7 लाख रुपये खर्च करवाए। जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसने हिमांशु, उसकी पत्नी और भाई को अपने पैसे से फोन दिलाए थे।

उसने वो पैसे उधार लेकर दिए थे। जितेंद्र का कहना था कि अब हिमांशु जमीन का समाधान नहीं कर रहा है। इस वजह से वह मानसिक तनाव और प्रताड़ना झेल रहा था।

अपने वीडियो में जितेंद्र भावुक होकर कहता है, “अब मैं बहुत परेशान हो चुका हूं, मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ हिमांशु चमोली है।” घटना की जानकारी मिलते ही पौड़ी के SSP लोकेश्वर सिंह ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी हिमांशु गिरफ्तार, BJP ने हटाया
पुलिस ने हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अन्य वित्तीय लेन-देन और विवादों की भी जांच कर रही है।

वहीं भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर आरोप लगने के बाद तुरंत कार्रवाई की। BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हिमांशु चमोली को युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से हटा दिया गया है।

See also  IIT मद्रास से पीएच.डी., इजराइल में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध से रानीखेत तक पहुंचा विज्ञान का सफर; डॉ. निधि शर्मा को ‘Education Excellence Award–2026’, विद्यार्थियों को शोध और नवाचार से जोड़ने में जुटीं
error: Content is protected !!