कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत में हुआ अल्मोड़ा पुलिस के जवानों का सम्मान

Share the News

अल्मोड़ा। रानीखेत आर्मी एरिया में हुई चोरी का त्वरित खुलासा करने वाली कोतवाली रानीखेत टीम को KRC ब्रिगेडियर ने स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर थपथपाई पीठ

विगत माह 27 अक्टूबर को आर्मी एरिया में हुई चोरी का त्वरित खुलासा कर लगभग पौने चार लाख रुपये के चोरी का माल बरामद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोतवाली रानीखेत व एसओजी के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को आज दिनांक 18.11.2025 को कुमाऊँ रेजिमेन्ट हेडक्वाटर रानीखेत के ब्रिगेडियर श्री संजय कुमार यादव द्वारा एक सम्मान कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट कर उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान ब्रिगेडियर कुमाऊँ रेजिमेन्ट द्वारा पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही को सराहा गया।

See also  हल्द्वानी : मतदान से पहले भाजपा नेता की गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद
error: Content is protected !!