होली पर मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष,युवक की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में तनाव

‘तेरी बेटी का Rape करूंगा.’, Uttam Nagar में जिहादियों का नंगा नाच! तरुण की हत्या के बाद दे रहा धमकी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; Delhi Police चुप

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार होली के दिन एक लड़की द्वारा फेंका गया पानी गलती से एक महिला पर गिर गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि मामले को शांत कराने के लिए हिंदू परिवार की ओर से माफी भी मांगी गई, लेकिन विवाद बढ़ गया और युवक तरुण पर कथित रूप से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उन्हें धमकियां भी दी हैं। मृतक के पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार को लगातार डर का माहौल झेलना पड़ रहा है।

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें मामले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

See also  एशिया का सबसे लंबा हाइपरलूप टेस्टिंग ट्यूब तैयार, दिल्ली से पटना एक घंटे में और हरिद्वार मात्र 20 मिनट में
error: Content is protected !!