रानीखेत : चौखुटिया के जीआईसी खीड़ा में बनेगी जीव विज्ञान प्रयोगशाला, 26 लाख की मंजूरी

Share the News

रानीखेत। चौखुटिया क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा में विज्ञान शिक्षा को मजबूती मिलने जा रही है। गेवाड़ विकास समिति चौखुटिया के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को भराड़ीसैंण गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन में प्रदेश के शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat से भेंट कर विद्यालय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा भूगोल विषय की प्रयोगशालाओं की स्थापना की मांग की थी।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक Mukul Sati को तत्काल प्रयोगशाला स्वीकृति का प्रस्ताव प्रस्तुत करने और समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए थे।

जिसके तहत अब विद्यालय में जीव विज्ञान प्रयोगशाला की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही प्रयोगशाला निर्माण के लिए ₹26 लाख की धनराशि भी मंजूर की गई है। वहीं भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए भी इसी वित्तीय वर्ष में धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया गया है।

गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी एवं क्षेत्रवासियों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और शिक्षा निदेशक मुकुल सती का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि प्रयोगशालाओं के निर्माण से विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

See also  अल्मोड़ा : आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

error: Content is protected !!