रानीखेत में नवनियुक्त सीओ पुलिस से व्यापार मंडल की शिष्टाचार भेंट

Share the News

रानीखेत। नवनियुक्त सीओ पुलिस भावना कैंथोला से आज रानीखेत के निवर्तमान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उन्होंने बाजार क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों, जाम की स्थिति और तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सीओ पुलिस भावना कैंथोला ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

मिलने वालों में निवर्तमान व्यापार मंडल पदाधिकारी – महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उप-सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी रहे।

See also  केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर लाखों ठगी, टिकट की बुकिंग में ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा
error: Content is protected !!