रानीखेत छावनी परिषद में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू

“जनगणना 2027 के अन्तर्गत स्वगणना” छावनी परिषद, रानीखेत 

रानीखेत। छावनी परिषद रानीखेत द्वारा जनगणना 2027 के तहत स्वगणना कार्य का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद पन्त (राजस्व अधीक्षक) एवं जनगणना लिपिक (कनिष्ठ सहायक) श्री आदित्य कुमार सक्सेना द्वारा पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. मोहन चन्द्र भण्डारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात तथा छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य श्री मोहन नेगी की स्वगणना करवाई गई।

जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में भारत सरकार द्वारा नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर मकान गणना का कार्य सुनिश्चित करेंगे।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

See also  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार प्रदर्शन, कक्षा 12वीं में कमांड स्तर पर प्रथम स्थान
error: Content is protected !!