रानीखेत : सशस्त्र सीमा बल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2025 ” अभियान का आरंभ

 रानीखेत।   भारत सरकार, गृह मंत्रालय के तत्वाधान में व  अमित कुमार, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत के निर्देशन में दिनांक 17/09/2025 को “स्वच्छता ही सेवा 2025 ” अभियान का आरंभ शपथ ग्रहण के साथ किया गया।

यह अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है | इस वर्ष के अभियान का थीम “स्वच्छोंत्सव” है।

अभियान के माध्यम से बल कार्मिकों एवं स्थानीय नागरिकों को व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से सफाई गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है । इसके साथ ही, स्वच्छता के महत्व और इसके लाभों के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करना।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  परीक्षित बेहरा (उप महानिरीक्षक),  दुर्गा बहादुर सोनार (उप महानिरीक्षक), अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी व बल कार्मिको शामिल थे।

See also  रानीखेत : फल्द्वाड़ी में तेंदुए का आतंक बढ़ा, घर के पास बछड़े पर हमला; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
error: Content is protected !!