राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर भिकियासैंण में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान

Share the News

भिकियासैंण। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 4 जून 2026 को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरे को लेकर विकास खण्ड भिकियासैंण में कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दौरे से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

करन माहरा ने कहा कि राहुल गांधी का यह दौरा प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों — महिला अपराध, बेरोजगारी, भर्ती घोटाले, महंगाई, अग्निवीर योजना, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार और पलायन — को लेकर जनता की आवाज को मजबूती देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अल्मोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश और प्रदेश के आम जनमानस से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं और उत्तराखंड की जनता भी उनके विचारों से जुड़ रही है।

बैठक में संगठन की तैयारियों, यात्रा व्यवस्था और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देव गिरी ने की। इस दौरान कैलाश पंत नगर अध्यक्ष भतरोजखान, दीपक बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, दीपा कड़ाकोटी, भगवती रेखाड़ी, मोहन सिंह, नंदन सिंह रावत, चन्द्रशेखर बीडीसी, ललित करगेती, नवीन जोशी, नरेन्द्र नेगी बीडीसी, रुद्र माहरा, गणेश मावड़ी सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  रानीखेत : अंतर सीमांत बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट–2025 मे सीमांत रानीखेत की टीम द्वारा किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित
error: Content is protected !!