स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष ललित मोहन आर्या ने दिया इस्तीफा

Share the News

रानीखेत। सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष ललित मोहन आर्या ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को भेजते हुए स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है।

अपने पत्र में ललित मोहन आर्या ने कांग्रेस पार्टी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह कई वर्षों से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और उन्होंने सदैव निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें रानीखेत, सल्ट और द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्रों के अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए वह संगठन के प्रति कृतज्ञ हैं।

आर्या ने पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान स्वास्थ्य परिस्थितियों के चलते वह अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार करने की कृपा करें।

इस्तीफा पत्र 1 जून 2026 को प्रेषित किया गया है। इससे संबंधित राजनीतिक हलकों में विभिन्न चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, आर्या ने अपने इस्तीफे का कारण केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया है।

See also  RTI में बड़ा खुलासा: बिना UMC पंजीकरण तैनात किए गए 30 PG डॉक्टरों पर उठे सवाल
error: Content is protected !!