उत्तराखंड में नवदंपती के शव पेड़ से लटके मिले, जंगल में बाइक मिलने के बाद खुला राज; पुलिस जांच में जुटी

Share the News

उत्तराखंड में नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से फंदे पर लटके मिले,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिसन शुरू की जांच 

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सनेह जंगल क्षेत्र में नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सनेह के जंगल क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास तलाश शुरू की। करीब 150 मीटर अंदर जंगल में एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले।
मृतकों की पहचान सतविंदर सिंह (25) निवासी ग्राम प्यारीवास, तहसील रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) तथा उनकी पत्नी अमनदीप कौर (22) के रूप में हुई। अमनदीप कौर का मायका ग्राम प्रेमनगर, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में बताया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर संभावित एंगल पर पड़ताल की जा रही है। परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है

See also  खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, अल्मोड़ा में किसानों के लिए 6 करोड़ की तारबाड़ योजना का ऐलान
error: Content is protected !!