अल्मोड़ा में 10 अप्रैल को ‘दिशा’ समिति की बैठक, केंद्रीय योजनाओं की होगी समीक्षा

Share the News

अल्मोड़ा। जनपद में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा करेंगे। यह बैठक अपराह्न 1 बजे विकास भवन सभागार में संपन्न होगी।

बैठक में केंद्र पोषित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या के साथ अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।

बैठक का उद्देश्य जनपद में संचालित विकास योजनाओं की प्रभावी समीक्षा, समन्वय और क्रियान्वयन को और मजबूत बनाना है, ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके।

See also  एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने CM आवास किया कूच, पुलिस से हुई नोंकझोंक
error: Content is protected !!