रानीखेत बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

Share the News

चुनाव प्रवेक्षक प्रभात चौधरी, सदस्य बार काउंसलिं ऑफ उत्तराखंड की देख रेख में बार एसोसिएशन रानीखेत के चुनाव संपन्न किए गए।

सचिव पद के लिए कुबेर सिंह कार्की, उप सचिव पद हेतु जरीना उमर, कोषाध्यक्ष पद हेतु नासिर हुसैन और लेखा परीक्षक पद हेतु नरेंद्र सिंह नेगी निर्विरोध  निर्वाचित 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बार एसोसिएशन रानीखेत के चुनाव प्रवेक्षक प्रभात चौधरी, सदस्य बार काउंसलिं ऑफ उत्तराखंड, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पड़लिया की देख रेख में संपन्न हुए।

बता दें कि सचिव पद के लिए कुबेर सिंह कार्की, उप सचिव पद हेतु जरीना उमर, कोषाध्यक्ष पद हेतु नासिर हुसैन और लेखा परीक्षक पद हेतु नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा अपना अपना नामांकन दाखिल किया था। इनके अलावा इन पदों पर अन्य प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण इन सभी पदो पर निर्विरोध घोषित कर दिया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु गोपाल दत्त करगेती और नवीन चंद्र पंत दो प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दर्ज किया गया था। जिसमें आज चुनाव कराए गए। चुनाव मे गोपाल दत्त करगेती को 22 मत और नवीन चंद्र पंत को 14 मत प्राप्त हुए। जिसमें गोपाल दत्त करगेती को 8 मतों से विजय घोषित किया गया।

वही अध्यक्ष पद हेतु विजय प्रकाश पाण्डेय व हिमांशु बिष्ट द्वारा अपना अपना नामांकन दर्ज किया गया था। आज हुए चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को 18–18 मत प्राप्त हुए।

जिससे यह चुनाव रोचक मोड मे पहुच गया। इसके बाद प्रवेक्षक, मुख्य चुनाव अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों प्रत्याक्षियो को एक–एक वर्ष का कार्यकाल दिया जाए।

दोनों प्रत्याक्षियो के बीच में कार्यकाल के लिए टॉस किया गया और टॉस जीतने के बाद विजय प्रकाश पाण्डेय को प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष का कार्यकाल हिमांशु बिष्ट को सौंपा गया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पड़लिया सहित सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने ताड़ीखेत में पी.एम.जी.एस.वाई अंतर्गत सड़कों के अपग्रेडेशन निर्माण कार्यो का किया शुभारंभ
error: Content is protected !!