आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार रिजल्ट, सुधा खाती ने 96.20% अंक हासिल कर किया टॉप

Share the News

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार बोर्ड परीक्षा परिणाम

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय की छात्रा सुधा खाती ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मानविकी संकाय की छात्रा सुधा खाती ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह सफलता प्राप्त की। वहीं तनिष्का ने 96 प्रतिशत तथा खुशी रावत ने 94.60 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कॉमर्स संकाय में सुजल चन्द्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में प्रियंका जोशी ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के लिए गर्व की बात यह रही कि इस वर्ष 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।

See also  अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय ने रचा नया इतिहास — पहली बार दूरबीन विधि से एपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन
error: Content is protected !!