रानीखेत : द्वाराहाट के यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल में फायर रिस्क निरीक्षण व अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Share the News

रानीखेत। द्वाराहाट स्थित यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल में आज अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में तथा नरेन्द्र सिंह कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन फायर स्टेशन रानीखेत के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत संयोजन एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। साथ ही, सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ और छात्र-छात्राओं के लिए अग्नि सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें

प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग,

आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी (इवैकुएशन) की प्रक्रिया,

आपात स्थिति में घबराहट से बचने और संयम बरतने के उपाय,

विद्युत एवं रसोई गैस से संबंधित सावधानियों

की विस्तार से जानकारी दी गई।

इसके अलावा फायर टीम द्वारा कृत्रिम रूप से आग लगाकर उसे बुझाने का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी किया गया, जिससे विद्यार्थियों और स्टाफ को वास्तविक परिस्थितियों में सही और त्वरित कार्रवाई की व्यावहारिक समझ मिल सके। कार्यक्रम को विद्यालय प्रशासन और छात्रों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।

See also  नैनीताल : वन विभाग व विद्युत विभाग कर्मचारियों द्वारा पेड़ो को काटकर विद्युत लाइन को किया गया दुरुस्त
error: Content is protected !!