हल्द्वानी : भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर बोला हमला

Share the News

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बेस्ट और पूर्व मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए नगर निगम चुनाव को लेकर अपना विजन मीडिया के सामने रखा।

इस दौरान पूर्व मेयर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए 2200 करोड़ रूपों से हल्द्वानी का समग्र विकास हुआ रहा है।

यदि भाजपा का ही मेयर बना तो यह विकास की गंगा आगे भी बहाई जाएगी। वहीं मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा जिस पार्टी के ऊपर राम भक्तों पर गोली चलाने का आरोप है।

जिस पार्टी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी महिलाओं के साथ अत्याचार किए मुजफ्फरनगर मसूरी और खटीमा जैसे गोलीकांड किया उस समाजवादी पार्टी से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपना पतन का रास्ता तैयार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व मेयर द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएगी। 

See also  अल्मोड़ा : सेवा सुशासन और विकास के तीन साल के अवसर पर चिकित्सा एवं बहुउद्देशीय शिविर का मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!