हल्द्वानी: जिसके लिए छोड़ा पति और बेटी, उसी प्रेमी ने लगाया चूना; लाखों के जेवर लेकर रफूचक्‍कर

हल्द्वानी। प्यार के चक्कर में पड़ी एक महिला अपने पति व सात साल की बेटी को छाेड़कर ठेली लगाने वाले युवक के संग भाग गई। कुछ समय सब कुछ ठीक चला।

प्रेमी ने उसे मुखानी में किराए पर कमरा लेकर रखा।

बाद में मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि अब प्रेमी उसके 10 लाख के जेवर लेकर अपनी पत्नी के संग फरार हो गया है। कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं बातें

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका क्षेत्र में ही ससुराल है। उसकी सात साल की बेटी व पूरा परिवार है।

दो साल पहले क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उससे बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातें प्यार में बदल गईं। महिला का कहना है कि युवक शादीशुदा था।

युवक ने उसे बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।

प्रेमी ने उसे पति व परिवार को छोड़कर आने को कहा। जिसकी बात में आकर वह परिवार को छोड़कर युवक के पास चली गई।

युवक देवलचौड़ में ठेली लगाता है। घर से भागने के बाद वह अपने संग दो लाख नगद व 10 लाख के जेवर ले गई।

प्रेमी ने उसे मुखानी में कमरा किराए पर लेकर रखा। उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि प्रेमी ने उसके संग मारपीट शुरू कर दी।

12 फवरी को वह मारपीट कर उसके जेवर व रुपये लेकर भाग गया है।

उसे पता चला कि युवक व उसकी पत्नी महिलाओं को अपने झांसे में फंसाते हैं और रुपये वसूलकर भाग जाते हैं।

See also  अल्मोड़ा : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित
error: Content is protected !!