हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण के 33 वे दिन पहाड़ी आर्मी की महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना फिर पुनः बैठी क्रमिक अनशन पर

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर 18अक्टूबर से बुद्धपार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन चल रहा है आज अनशन पहाड़ी आर्मी के कविता जीना पुनः क्रमिक अनशन पर बैठी और कविता जीना ने कहा ये राज्य हमें बहुत संघर्षों से मिला है।

आंदोलन के दौरान राज्य आंदोलनकारियों में जो बर्बरता हुई तथा महिलाओं की आबरू पर बात आई और महिलाओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार हुआ यह असहनीय है।

उत्तराखंड भारत का इकलौता राज्य है जिसे पाने के लिये राज्य में 43 शहादत हुई एक दशक तक आंदोलन चला आज राज्यवासियों को एक बार फिर से एकजुट होने की आवश्यकता है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहें पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि पिछले 25दिनों से राज्य के कई हिस्सों से हल्द्वानी बुधपार्क में पहुंचकर इस अभियान को समर्थन दें रहें है और अनशन में बैठते है आंदोलन को बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है जिसे महसूस हो रहा है कि राज्य की राजधानी का यह संघर्ष सफल होगा.

अनशन के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के सेनिक प्रकोष्ठ के महामंत्री कैप्टन महेश तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण पहाड़ के अस्तित्व, अस्मिता और संस्कृति की सुरक्षा के लिये हुआ लेकिन राज्य गठन के वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का प्रश्न अधूरा है।

उन्होंने कहा, “पहाड़ के खेत, किसान, गांव और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना आवश्यक है। राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को अब और अधूरा नहीं रखा जाना चाहिए।

आंदोलन को समर्थन में आये आंदोलनकारियों ने कहा राज्य के कई हिस्सों से आकर आंदोलनकारी हल्द्वानी में बैठे हैं तो अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन में आने की अपील की उन्होंने आंदोलन में हर वर्ग की भागीदारी के साथ पहाड़ की पहचान, पलायन, रोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े सवाल पर एक होना होगा 

इस दौरान मोहनी देवी, काजल रावत, कविता जीना, राजेंद्र कांडपाल, आनंद कन्याल, संतोष नेगी , रजत पाटनी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, दीपिका मंगोली, ज्योति पांडे, मोहनी देवी, रेखा बिष्ट, बसंती देवी, , प्रेमा मेर अंजू पांडे रमा पांडे नेम भट्ट देवेंद्र शालाकोटी मनोज रावत आदि सैकड़ो आंदोलनकारी मौजूद रहें।

See also  यहां नशा तस्करी में दाे हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
error: Content is protected !!