रिपोर्ट– बलवन्त सिंह ने
रानीखेत। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज 19 नवंबर 2026 को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी तथा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, डोलिया पहाड़ी, रानीखेत में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वहीं कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के प्रति उनके योगदान, त्याग, संघर्ष एवं साहस को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का देश के प्रति योगदान और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी का अदम्य साहस एवं बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।






