खो-खो के प्रति समर्पण का सम्मान: डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट पुनः बने उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रिपोर्टर: बलवंत सिंह रावत
रानीखेत/हल्द्वानी। उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो संगठन के हल्द्वानी स्थित वुडपेकर रेस्टोरेंट में आयोजित अधिवेशन एवं निर्वाचन में खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय आया, जब खो-खो के समर्पित व्यक्तित्व डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से पुनः वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए मनोनीत किया गया। उनके इस मनोनयन को वर्षों के निष्काम समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व और खेल के प्रति अथक सेवा का सम्मान माना जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने खो-खो के विकास को अपना संकल्प बनाया। उन्होंने न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर तन, मन और धन से सहयोग भी दिया। उनकी दूरदृष्टि, संगठन क्षमता और खेल के प्रति निष्ठा ने उत्तराखंड में खो-खो को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
डॉ. बिष्ट का मानना रहा है कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संस्कार, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। यही कारण है कि उनके नेतृत्व में अनेक खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला और संगठन निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हुआ।
अधिवेशन में मनमोहन देव को एथलीट कमीशन का सदस्य मनोनीत किया जाना भी उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे खिलाड़ियों की सहभागिता और उनके अधिकारों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, पूर्व विधायक करण माहरा, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत बबली मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत व हीरा रावत, खंड शिक्षा अधिकारी ताड़ीखेत रजनीश राजा, खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेंद्र शाह, अध्यक्ष अल्मोड़ा खो-खो फेडरेशन भूपाल सिंह चीलवाल, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, हॉकी फेडरेशन के पंकज टम्टा, दीपक शाही, वॉलीबॉल संघ के यशपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य देवेंद्र नेगी, डॉ. संजीव अहलावत, दीपक बिष्ट, रमेश पपनै, प्रधानाचार्य पूनम बोरा, पूर्व मंडल मंत्री डॉ. कैलाश डोलिया, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ताड़ीखेत के संगठन मंत्री कुंवर पपनै, संरक्षक डॉ. ललित मोहन पाठक, मंत्री रमेश राम, सुमन बिष्ट, वंदना चौधरी, संजय लोहनी, दिनेश चंद, डॉ. प्रेम सागर, शंभू गोस्वामी, प्रदीप वर्मा, अजीत, शिवदत्त पांडे, ललित मोहन फुलेरिया, ललित बेलवाल, राजीव खाती, अजय चंद, गीता शर्मा, नंदा भाकुनी, खेल समन्वयक ताकुला ललित, खेल समन्वयक धौलादेवी एम. नयाल, विजय, ममता जोशी, धर्मेंद्र, धोनी, जसदीप सहित खेल प्रेमियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट का पुनः वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना जाना केवल एक पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनके वर्षों के समर्पण, ईमानदारी और खेल सेवा का सम्मान है। अल्मोड़ा जनपद सहित पूरे उत्तराखंड का खेल परिवार इस उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तरांचल क्षेत्र का खो-खो संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।

