भारत ने लिया पहलगाम हमले का बदला. जैश, लश्कर, हिज्बुल के ठिकाने तबाह, 90 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना

Share the News

भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों ने फिर से कर दिखाया। जब सारा देश सो रहा था तब रात पौने दो बजे सेना के वीर रणबांकुरों ने आतंकी की फैक्‍टरी बने पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक को अंजाम दिया।

इसमें कुल 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इसमें 30 आतंकियों को ढेर किया गया है, 55 से अधिक घायल हुए हैं। यह सब ऑपरेशन सिंदूर के तहत किया गया।

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश था। सेना की तरफ से किसी बड़ी कार्यवाही की उम्‍मीद की जा रही थी। आखिर वह खुशखबरी भी सामने आ ही गई।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन के नौ आतंकी ठिकानों पर रात में छापेमारी की। यहां 900 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

एक नजर में जान लीजिये क्‍या कुछ हुआ

भारत ने पाकिस्तान और गुलाम-जम्मू-कश्मीर में जैश सरगना मसूद अजहर सहित नौ आतंकी ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक, भारी नुकसान।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में 12 आतंकी मारे गए और 55 घायल।

भारत ने लश्‍कर-ए-तैयबा के मुख्‍यालय पर किया हमला। मसूद अजहर के ठिकाने पर प्रहार।

जम्मू के अखनूर क्षेत्र में एक पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमान को मार गिराने की सूचना है। भारत ने पाकिस्तान का GF-17 फाइटर विमान मार गिराया।

पाकिस्तानी सेना बोली-मिसाइलें दागी गईं, भारत ने कहा-सिर्फ आतंकी ठिकाने बनाए निशाना, एक्स पर लिखा-न्याय हुआ, जय हिंद।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा-पांच जगह हुआ हमला, पाकिस्तानी सेना सिर्फ तीन कोटली, बहावलपुर व मुज्जफराबाद बता रही है।

पाकिस्तान ने अगले 48 घंटे के लिए अपने सभी हवाई मार्गों को सभी उड़ानों के लिए बंद किया।

पाकिस्तानी सेना ने राजौरी और पुंछ में एलओसी पर रात को दागे गोले, एक महिला की मौत।

भारत ने किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए सरहदों से लेकर भीतरी इलाकों तक किया अलर्ट।

पाकिस्तान ने आपातकाल घोषित किया, लोगों को घरों में रहने को कहा गया।

See also  मानवता शर्मसार : महिला ने अपनी नवजात बच्ची को गोबर के ढेर में दबा कर मार डाला
error: Content is protected !!