आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार छात्रों का मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी के लिए चयन

एपीएस रानीखेत के लिए गौरव का क्षण

रानीखेत। आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के तीन होनहार छात्रों  यशस्वी धामी (कक्षा VI), चिरायु नेगी (कक्षा IX) और ध्रुव राणा (कक्षा IX) अल्मोड़ा जनपद से “मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2025-26” के अंतर्गत चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

इन छात्रों को 08 से 14 वर्ष की आयु श्रेणी में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर ₹1500 प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षक सैम हार्वर्ड स्मिथ, भूपेंद्र परिहार तथा पूरे विद्यालय परिवार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

See also  एनएच-109 पर कार्यप्रणाली की स्वीकृति बिना कार्य करने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस
error: Content is protected !!