सड़क हादसे में कार्तिकेय शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
रानीखेत। सड़क दुर्घटना में पूर्व एमएलसी सदस्य स्वर्गीय बी.डी. शर्मा के प्रपौत्र एवं त्रिभुवन शर्मा के सुपुत्र कार्तिकेय शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया।
इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। कम उम्र में हुए इस असमय निधन ने न केवल परिवार, बल्कि समाज को भी गहरा आघात पहुंचाया है।
इस पर करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC सदस्य) ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल शर्मा परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि एक उज्ज्वल भविष्य का इस तरह अचानक समाप्त हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है।
दुःखद घटना के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित की गई, जहां दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
कार्तिकेय शर्मा के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। लोग स्तब्ध हैं, आंखें नम हैं और शब्द मानो मौन हो गए हैं।
शोक व्यक्त करने वालों में अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, पंकज गुरुरानी, प्रदीप मेहरा, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, सुनील कुमार, दीप उपाध्यक्ष, जयंत रौतेला, संदीप बंसल, रमेश पंत, विनीत चौरसिया, सोनू सिद्दीकी, भुवन आर्या, रुद्र माहरा, खुशाल मेहरा, इंदर नेगी, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

