इंटरलॉकिंग टाइल्स व निर्माण सामग्री के नए प्रतिष्ठान ‘कुमाऊं कंस्ट्रक्शन’ का शुभारंभ

रिपोर्ट — बलवन्त सिंह रावत 

रानीखेत। गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री की बढ़ती मांग को देखते हुए आज नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान ‘कुमाऊं कंस्ट्रक्शन’ का मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य (03 छानी ल्वेशाल) एवं विधायक प्रतिनिधि सोमेश्वर भुवन जोशी ने रिबन काट कर विधिवत शुभारंभ किया गया। मां भगवती के आशीर्वाद और बाबा महाकाल के स्मरण के साथ शुरू हुए इस प्रतिष्ठान में इंटरलॉकिंग टाइल्स, ब्रिक्स (ईंटें) एवं अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध रहेगी।

संचालक राहुल बिष्ट ने कहा कि यह कदम केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, विश्वास और क्षेत्र में निर्माण सामग्री के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने का संकल्प है। वहीं संचालक ने सभी अतिथियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मदन सिंह बिष्ट, कुमाऊं सह-संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष (BJYM) पावस जोशी, नवीन अधिकारी, विक्की बिष्ट, आयरनबुल स्ट्रेंथ जिम के संस्थापक देवेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत बिष्ट, मयंक बिष्ट, मोहित बिष्ट सहित बड़ी संख्या में परिवारजन, मित्र व शुभचिंतक उपस्थित रहे।

See also  हल्द्वानी : यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ पहाड़ी आर्मी ने दूसरे दिन चलाया हस्ताक्षर अभियान
error: Content is protected !!