हल्द्वानी : IG आवास के पास दिनदहाड़े चोरी, किराएदार बनकर आए युवक ने महिला को बनाया निशाना

हल्द्वानी। शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल बद्रीपुरा क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आईजी आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी पर किराएदार बनकर आए एक युवक ने घर में घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, चोरी के वक्त घर में एक महिला अकेली मौजूद थी। आरोपी युवक दूसरी मंजिल से कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद रवि जोशी और क्षेत्रवासियों ने पुलिस को सूचना दी। हल्द्वानी कोतवाली की हीरा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच तेज कर दी गई है।

 स्थानीय लोगों में रोष, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

➡️ दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  गर्लफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर की हत्या, घंटों शव के पास बैठी रही, फिर किया पुलिस को फोन
error: Content is protected !!