रानीखेत में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान, पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share the News

रानीखेत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत सदस्य (डीडा) दीपक कन्नू साह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कुंवाली एवं पागसा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने कहा कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हेम चंद पांडे, भाजपा जिला मीडिया संयोजक भूपेंद्र सिंह बजेठा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पागसा अंशुल सिंह बजेठा, डॉ. प्रहलादी, सुंदर वर्मा, उदित जोशी, अमर जोशी, पूरन सिंह, जगदीश बिष्ट, गिरीश जोशी, जीवन सिंह बिष्ट, शिव सिंह, रवि पाण्डे, इंदु प्रकाश, हरीश लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

See also  रानीखेत : ताड़ीखेत ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में किस वर्ग के लिए आरक्षित हुई प्रधान सीटें, देखें पूरी सूची
error: Content is protected !!