अल्मोड़ा। चिलियानौला स्थित पी एम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला को समाजसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर प्रदान किया गया।
विद्यालय में आयोजित एक छोटे समारोह में सीमा खरबंदा, पत्नी प्रदीप खरबंदा, ने बच्चों की डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कंप्यूटर भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने होली के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ₹25,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
समारोह में जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मनीष राणा, नवीन सिंह बोरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सिंह जनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए खरबंदा परिवार के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जताया आभार
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में तारी राम, मोहिनी भंडारी, विजय चंद्र, नेहा और हेमा रावत भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विद्यालय परिवार ने दानदाता परिवार का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि इस प्रकार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा और अधिक सशक्त होगी।

