मानिला में स्वच्छता, जागरूकता और योग से सजा एनएसएस शिविर का दूसरा दिन

Share the News

अल्मोड़ा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला (अल्मोड़ा) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ दिनांक 24 मार्च 2026 को प्रातः योग सत्र के साथ हुआ।

योग प्रशिक्षक श्रीमती प्रियंका बेलवाल ने स्वयंसेवियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया, जिससे दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ हुई।

इसके उपरांत आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता श्री सूरज पोषवाल, आर्ट डायरेक्टर अमेजड्रॉ स्टूडियो ने उत्तराखंड से हो रहे पलायन की समस्या, उसके प्रमुख कारणों तथा इसे रोकने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्वयंसेवियों को डिजिटल मार्केटिंग के महत्व और उसके व्यावहारिक उपयोग की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की।

द्वितीय सत्र में स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।

तृतीय सत्र में स्वयंसेवियों ने ग्रामसभा के नौले (पारंपरिक जल स्रोत) की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पश्चात शिविरार्थियों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. जितेंद्र प्रसाद एवं डॉ. शैफाली सक्सेना उपस्थित रहे।

इस प्रकार एनएसएस शिविर का दूसरा दिन योग, ज्ञानवर्धन, सामाजिक जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

See also  पहाड़ों में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल : गर्भवती आंगनबाड़ी सहायिका की उपचार के दौरान मौत, हंगामा
error: Content is protected !!