अल्मोड़ा : द्वाराहाट एवं ताड़ीखेत विकासखंडों में आयोजित होंगे विशेष आधार कैंप

Share the News

अल्मोड़ा में विशेष आधार कैंपों का आयोजन, ईड़ा और टूनाकोट में मिलेगी सुविधा

अल्मोड़ा। अंशुल सिंह के निर्देश पर आम जनता की सुविधा को देखते हुए जनपद में चयनित स्थानों पर विशेष आधार कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह निर्णय “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के दौरान आधार संबंधी कार्यों के लिए लोगों की भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है।

अभियान के तहत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होने के कारण कई लोग आधार संबंधी कार्यों का लाभ नहीं ले पाए थे। इसके बाद विभिन्न माध्यमों से अलग आधार कैंप लगाने की मांग सामने आई थी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड द्वाराहाट के पंचायत भवन ईड़ा में 20 और 21 मई 2026 को विशेष आधार कैंप लगाया जाएगा। वहीं विकासखंड ताड़ीखेत के प्राथमिक पाठशाला टूनाकोट में 28 मई 2026 को आधार कैंप आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित स्थानों पर प्रातः 11 बजे से कैंप आयोजित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

See also  कैंची धाम में श्रद्धालुओं से कथित लूट और अव्यवस्थाओं पर समाजसेवियों का विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!