एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने किया पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, अभिसूचना इकाई को उत्कृष्ट व्यवस्था पर मिला नकद पुरस्कार

Share the News

डॉ मंजूनाथ टीसी एस.एस.पी नैनीताल ने पुलिस कार्यालय नैनीताल का किया वार्षिक निरीक्षण

अभिसूचना इकाई को उत्कृष्ट कार्यालय व्यवस्था एवं अभिलेख रखरखाव पर मिला नगद पुरस्कार

सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों एवं ऑनलाइन कार्य को अध्यवाधिक करने के दिए निर्देश

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने बीट आउट व्यवस्था को मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित करने, सरकारी संपत्तियों के रखरखाव तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, समन सेल, HRMS, MCU, DCRB शिकायत प्रकोष्ठ, CCTNS, अभिसूचना इकाई कार्यालय एवं रिकॉर्ड रूम सहित अन्य शाखाओं का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान शाखा प्रभारियों द्वारा कार्यालयों की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों की स्थिति की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराई गई। एसएसपी ने सभी शाखा प्रभारियों को अभिलेखों के नियमित अद्यतन, कार्यालयों की स्वच्छता, अनुशासन तथा कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

दस्तावेज निरीक्षण के दौरान पंजिकाओं के अद्यतन, पत्रावलियों के व्यवस्थित संधारण एवं आवश्यक अभिलेखों के समयानुसार संकलन की भी समीक्षा की गई। अभिलेखों को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल श्री ज्ञानेंद्र शर्मा एवं उनकी टीम के उत्कृष्ट टर्न आउट, कार्यालय रखरखाव और अभिलेखों के बेहतर संधारण की एसएसपी ने सराहना की। उत्कृष्ट कार्य एवं अनुकरणीय कार्यालय व्यवस्था के लिए अभिसूचना इकाई नैनीताल को ₹1000 के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, पुलिस उपाधीक्षक अंजना, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश कुमार, निरीक्षक ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रधान लिपिक हिमांशु पंत, वाचक देवेंद्र राजपूत, आशुलिपिक साधना एवं पीआरओ हेमा ऐठानी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  रानीखेत : लगातार चौथी बार ताड़ीखेत के ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर डॉक्टर शिवराज सिंह बिष्ट का चिलियानौला में भव्य स्वागत
error: Content is protected !!