अल्मोड़ा में क्षतिपूरक वृक्षारोपण पर सख्ती: DM अंशुल सिंह ने लापरवाही पर जताई नाराजगी, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Share the News

अल्मोड़ा। क्षतिपूरक वृक्षारोपण (CA Land) हेतु भूमि आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सख्त रुख अपनाया है।

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने संयुक्त निरीक्षण में शिथिलता पर कड़ी नाराजगी जताई।

बैठक में राजस्व, वन एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता और समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चिह्नित भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर लैंड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपजिलाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी को संयुक्त रूप से साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों में तेजी लाई जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, रिंकू बिष्ट, याक्षी अरोड़ा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

See also  सरकार बेहतर स्वास्थ्य के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ कर रही है खिलवाड़ - तुला सिंह तड़ियाल
error: Content is protected !!