रानीखेत की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट से की मुलाकात

रिपोर्ट– बलवन्त सिंह 

रानीखेतl रानीखेत कांग्रेस कमेटी रानीखेत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय से शिष्टाचार भेंट कर रानीखेत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की।

इस दौरान मुख्य रूप से राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के ब्लड बैंक में आ रही समस्याओं एवं इसके कारण आमजन को होने वाली परेशानियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ब्लड बैंक से संबंधित समस्याओं के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या का शीघ्र समाधान करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट महोदय से जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, रक्त समूह अध्यक्ष रानीखेत विनीत चौरसिया, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

See also  विधानसभा द्वाराहाट के बसभीड़ा में रामलीला का समापन।
error: Content is protected !!