नीम करौली बाबा पर आधारित “गुरु वंदना” गीत हुआ रिलीज़

नीम करौली बाबा पर आधारित “गुरु वंदना” गीत गायक डॉ. अलंकार महतोलिया की भावपूर्ण प्रस्तुति  के साथ हुआ रिलीज़ 

नैनीताल। संत श्री नीम करौली बाबा की दिव्यता को समर्पित एक नवीन भजन “गुरु वंदना” का लोकार्पण आज श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ।

इस आध्यात्मिक गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डॉ. अलंकार महतोलिया ने, जबकि इसके संगीतमय आयाम को संगीतकार सिद्धांत ने बखूबी उकेरा है।

भजन “गुरु वंदना” बाबा नीम करौली की शिक्षाओं, करुणा और ईश्वरत्व को समर्पित है। गीत के बोल श्रोताओं को गहरे आत्मिक भाव से जोड़ते हैं और मन को एक शांत ऊर्जा से भर देते हैं।

डॉ. अलंकार महतोलिया ने इस अवसर पर कहा, “यह भजन मेरे लिए केवल संगीत नहीं, बल्कि बाबा के चरणों में एक विनम्र अर्पण है। उनकी कृपा और आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं होता।”

संगीतकार सिद्धांत ने बताया कि उन्होंने इस गीत की रचना करते समय बाबा की ऊर्जा को अनुभव करने का प्रयास किया और संगीत के हर सुर में वही भक्ति का भाव पिरोया।

यह गीत यूट्यूब सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है और जल्द ही इसका वीडियो संस्करण भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

See also  नैनीताल में विशालकाय पॉपुलर का पेड़ गिरा, बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त; आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप, बड़ा हादसा टला
error: Content is protected !!