सुयालबाड़ी में 27 फरवरी को विशाल भंडारा, श्री काशीन भूमिया मंदिर में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

सुयालबाड़ी/काशीनगाड़।क्षेत्र के आस्था केंद्र श्री काशीन भूमिया मंदिर में आगामी 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) एकादशी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन टैक्सी यूनियन सुयालबाड़ी एवं क्षेत्र के समस्त वाहन स्वामियों के सहयोग से संपन्न होगा।

आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों और भक्त प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि यह भंडारा आपसी भाईचारे, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।

🚩 जय काशीन भूमिया मंदिर! 🚩

See also  ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँच रही आधुनिक विज्ञान शिक्षा : विज्ञान लोकप्रियीकरण समिति की अनूठी पहल
error: Content is protected !!