ससुराल वालों से परेशान होकर रेडियोथेरेपिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Share the News

पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर रेडियोथेरेपिस्ट 15वीं मंजिल से कूदा,गिरते ही मौत

हरियाणा। ग्रेटर फरीदाबाद में पत्नी व ससुराल वालों से परेशान होकर रेडियोथेरेपिस्ट 15वीं मंजिल से कूद गया। नीचे गिरते ही मौत हो गई। घटना सेक्टर-87 में एसआरएस पर्ल सोसाइटी की है।

जहां 38 वर्षीय योगेश अपने 6 साल के बेटे के साथ रह रहा था। पत्नी के साथ विवाद था।

योगेश के परिजन का आरोप है कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। योगेश खुद गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में रेडियोथेरेपिस्ट था।

उसकी पत्नी नेहा रावत नोएडा में जॉब करती है। दोनों की 9 साल पहले शादी हुई थी। उनका छह साल का एक बेटा है।

ग्वालियर की विवेकानंद कॉलोनी के रहने वाले प्रकाश सिंह ने बताया कि उनका भतीजा योगेश पहले पत्नी नेहा के साथ नोएडा में किराए के मकान में रहते थे।

पति और पत्नी के नौकरीपेशा होने के चलते बच्चे की सही से देखभाल नहीं कर पा रहे थे। इसी कारण योगेश अपनी मां को अपने पास रखना चाहता था।

नेहा इस बात के लिए राजी नहीं थी। 6 माह पहले योगेश बेटे के साथ सेक्टर-87 पर्ल सोसाइटी में आकर रहने लगा। नेहा नोएडा में रह गई थी।

प्रकाश सिंह ने बताया कि योगेश ने फरीदाबाद में शिफ्ट होकर बेटे की देखभाल के लिए मां को पास बुला लिया। करीब एक माह पहले नेहा अचानक से पर्ल सोसाइटी में योगेश के पास शिफ्ट हो गई। यहां आकर नेहा मां के साथ रहने पर विरोध जताने लगी।

नेहा ने अपने मायके वालों को भी इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद कलह बढ़ गई।बताया जा रहा है कि नेहा के भाइयों आशीष रावत और अमित रावत ने ग्रेटर फरीदाबाद आकर योगेश से झगड़ा किया।

इससे योगेश परेशान रहने लगा। गुरुवार को भैया दूज पर योगेश पत्नी नेहा को लेकर अपने घर ग्वालियर (मध्य प्रदेश) गया था।

वहां परिवार के लोगों ने नेहा को आपस में विवाद न करने को लेकर समझाने का प्रयास किया। योगेश ने ग्वालियर से लौटते समय नेहा को नोएडा छोड़ दिया और खुद ग्रेटर फरीदाबाद आ गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को भी योगेश के साथ उसकी पत्नी ने झगड़ा किया। इसके बाद योगेश ने सोसाइटी की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

इतनी ऊंचाई से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस और परिवार को सूचना दी।

भूपानी थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया कि मामले में पत्नी नेहा रावत, मां शांति रावत, पिता वीर सिंह रावत, भाई आशीष और अमित रावत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

See also  भाभी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर कर दी देवर की हत्या, वजह चौंकाने वाली...
error: Content is protected !!