श्री पंचेश्वर महादेव शिवमन्दिर एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।
श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर समिति ने दिव्यांग, निराश्रित और मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, आईआईटी में चयनित प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान; तीन हस्तियों को मिला रानीखेत गौरव सम्मान
रिपोर्ट– बलवन्त सिंह रावत
रानीखेत। श्री पंचेश्वर महादेव मंदिर समिति ने दिव्यांग, निराश्रित और मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, आईआईटी में चयनित प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान; तीन हस्तियों को मिला रानीखेत गौरव सम्मान
रानीखेत। श्री पंचेश्वर महादेव शिवमंदिर एवं धर्मशाला समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर में 23वें छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के करीब एक दर्जन विद्यालयों के 124 दिव्यांग, निराश्रित एवं मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आईआईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तीन हस्तियों को रानीखेत गौरव सम्मान से नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट सुश्री दीक्षिता जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और स्वस्ति वाचन प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।


