द्वाराहाट में अनियंत्रित होकर खाई मे गिरी मैक्स, एक की मौत तीन घायल

Share the News

उत्तराखंड मे हादसे  नहीं ले रहे हैं रुकने का नाम, कुमाऊं में 2 दिन के भीतर दूसरा हादसा

द्वाराहाट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से  घायलों का किया रेस्क्यू 

द्वाराहाट। दोपहर लगभग 01.00 बजे राजस्व क्षेत्र जैतोली ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा तहसील द्वाराहाट पर, कोतवाली द्वाराहाट को एक मैक्स के नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली त्वरित कार्यवाही करते हुए ।

सीओ रानीखेत  विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट  विनोद जोशी मय पुलिस बल स्ट्रेचर, रस्सा आदि आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे।

द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही वाहन संख्या UK01 TA 1046 मैक्स जो अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी,जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे।

चालक दुर्घटना के दौरान छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया।

जहां चिकित्सकों द्वारा चालक को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चल रहा है।

मृतक व्यक्ति का नाम-

प्रयाग दत्त मिश्रा (चालक) उम्र 50 वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा,राजस्व क्षेत्र जैतौली तहसील द्वाराहाट।

घायल व्यक्तियों के नाम-

1-भगवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी किशन राम निवासी डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा ,राजस्व क्षेत्र जैतोली,तहसील द्वाराहाट।

2-कुमारी पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम निवासी उपरोक्त।

3-अमित पुरोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र भारत पुरोहित निवासी उपरोक्त।

See also  अल्मोड़ा : सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
error: Content is protected !!