रानीखेत : ओड़ा भेटने के साथ हुआ ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक का शुभारंभ

रानीखेत। विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत बगवालीपोखर के पौराणिक पोखर स्थल में वर्षों से चला आ रहा।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई।

जिसके बाद मुख्य अतिथि विधायक मदन सिंह बिष्ट ने रीवन काट कर पौराणिक बग्वाई कौतिक मेले का शुभारंभ किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशुतोष शाही उपस्थित रहे। जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज़ हो गया।

बता दें कि तीन दिन तक चलने वाला यह पौराणिक मेला लगभग 100 साल से बनाया जाता रहा है। इस बग्वाई कौतिक में भण्डरगांव के पधान और थोकदार परिवारों के नेतृत्व में ओढ़ा भेंटने की परम्परा का निर्वहन किया जाता रहा है।

वहीं हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भण्डरगांव के पधान और थोकदार परिवारों ने इस रस्म को बड़ी धूमधाम से मनाया। वहीं विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा मेला समिति को विधायक निधि से दो लाख दिए।

कार्यक्रम में विनोद आर्या व उनकी टीम, नेहरु युवा सांस्कृतिक कला समिति बान ठोक, अल्मोड़ा और मां नंदा सुनंदा सांस्कृतिक कला डाल, अल्मोड़ा द्वारा छोलिया नृत्य और विविध सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

विधायक मदन सिंह बिष्ट ने मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए कहा कि इस पौराणिक मेले में नई पीढ़ी के युवा कुछ नए प्रयोगों के साथ मेले को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

जिसके लिए क्षेत्र के युवा बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस मेले को कोई सहायता नहीं दी जाती है। वहीं मेला समिति के सदस्यों द्वारा मिलकर व मेरे द्वारा दी गई विधायक निधि से यह मेला लगाया जाता है।

इसके अलावा क्षेत्रीय कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मेले में दी गई। दीक्षा मॉन्टेशरी स्कूल व जीजीआईसी बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। माँ नंदा सुनंदा की टीम ने शानदार छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। 

इस कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, सांस्कृतिक सचिव डॉक्टर दीपक मेहता, दीपक बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य भूपाल भंडा़री, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, सन्तोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, जगत सिंह भण्डारी, जीवन अधिकारी, अर्जुन बिष्ट, शिवदत्त पांडे, भानू जोशी, डीडी जोशी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, भूपाल भरडा मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भंडारी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संतोष सिंह बिष्ट ने किया।

See also  अल्मोड़ा : चहुमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि : रेखा आर्या
error: Content is protected !!