देहरादून में पासिंग आउट परेड(पीओपी) पूर्ण कर अखिलेश सिंह भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज शेर में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत  भवर सिंह के पुत्र  अखिलेश सिंह इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून में पासिंग आउट परेड(पी ओ पी) पूर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर शामिल हुए हैं।

अपने पुत्र के कंधों पर सितारा जड़ते हुए माता-पिता दोनों गौरवान्वित हुए तथा देहरादून में इस गौरवशाली क्षण के गवाह बने।

 

See also  रानीखेत : ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

अखिलेश सिंह की प्रारंभिक शिक्षा स्कॉलर्स होम खैरना तथा माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुई।

अखिलेश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, भाई बहन, साथी तथा गुरुजनों को दिया है।

अखिलेश सिंह के छोटी बहन दिल्ली से एमबीबीएस कोर्स कर रही है तथा छोटा भाई इंटर कक्षा में अध्यनरत है।

उनकी माता  पिंकी सिंह एक कुशल गृहिणी है।  भवर सिंह का मूल निवास ग्राम बटेश्वर जनपद आगरा में है। 

उनकी इस उपलब्धि पर राजकीय इंटर कॉलेज शेर के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट,रा० शि० संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ शिवराज बिष्ट, वि०प्र० समिति अध्यक्ष बालम सिंह करायत सहित राइका शेर के समस्त स्टाफ द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

error: Content is protected !!