रानीखेत कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जोधा सिंह बिष्ट और पनी राम को दी गई श्रद्धांजलि

Share the News

रानीखेत।  कांग्रेस  पार्टी के  वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं पूर्व कांग्रेस कार्यालय प्रभारी जोधा सिंह बिष्ट (73 वर्ष) एवं पूर्व प्रधान ग्राम थापला आदरणीय पनी राम (83 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस कार्यालय रानीखेत में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों वरिष्ठ साथियों ने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती देने और समाजहित में कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जोधा सिंह बिष्ट और पनी राम का निधन न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। संगठन ने अपने दो अनुभवी, संघर्षशील और कर्मठ साथियों को खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, अगस्त लाल साह, विश्व विजय माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, बिशन टनवाल, विनीत चौरसिया, जीतन जयाल, दीप उपाध्याय, भुवन आर्या, संदीप बंसल, प्रमोद कुमार एवं भुवन चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

See also  नैनीताल में 20वां गवर्नर गोल्फ कप शुरू; राज्यपाल रि.लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने टीऑफ कर गोल्फ प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
error: Content is protected !!