ब्रेकिंग न्यूज़ ! भीमताल के ओखलकांडा में एक और महिला बनी गुलदार का निवाला, 1 महीने के भीतर तीसरी घटना, लोगों में जबरदस्त आक्रोश

Share the News

नैनीताल के ओखलकांडा मे गुलदार ने महिला पर हमला किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ओखलकांडा में गुलदार महिला पर हमला किया उत्तराखंड में तीसरी घटना सामने आई है

एक और महिला गुलदार का बनी निवाला नैनीताल जिले में

पिछले कई दिनों से पहाड़ों में गुलदार का आतंक बना हुआ है।

नैनीताल से 50 किलोमीटर धारी क्षेत्र के खुटिया खाल देव स्थल के पास आज सुबह गुलदार ने गंगा देवी 35 वर्ष को अपना निवाला बनाया।

 गंगा देवी जंगल में घास काटने गई थी।इस दौरान गुलदार महिला पर घात लगाए बैठा था ।

मौका पाकर उसने महिला को पकड़ लिया और घसीट कर जंगल की तरफ ले गया उसके बाद ग्रामीणों ने शोर गुल किया तथा गांव वालों को सूचना दी।

तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिसकर्मियों को दी सभी ने संयुक्त रूप से खोजबिन शुरू की काफी खोज भी करने के बाद महिला का शव जंगल में बरामद किया गया।

इसके बाद शव को वन विभाग पुलिस व राजस्व की टीम ने कब्जे में लिया पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

क्षेत्र में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्यप्त किया ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है।

इससे पहले बीते वर्ष 26 दिसंबर को धारी के दिनी तल्ली में हेमा बर्गली को गुलदार ने मारा था।

टिकट 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था।

See also  रानीखेत : भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने की बैठक
error: Content is protected !!