भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा की माता का गुरुवार को सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अचानक निधन हो गया।

उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार, समर्थकों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार विधायक की माता को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के चलते सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

निधन की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

विधायक राम सिंह कैड़ा के पारिवारिक सदस्यों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

See also  रानीखेत में 24–25 मार्च को राष्ट्रीय संगोष्ठी, उच्च शिक्षा में नवाचार और उद्यमिता पर होगा मंथन
error: Content is protected !!