जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Share the News

अल्मोडा/सोमेश्वर। जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमेश्वर के रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, जिसके लिए इस प्रकार के शिविर प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में कुल 552 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता को सीधा लाभ मिला।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिससे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को बड़ी राहत प्राप्त हुई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को 3 महालक्ष्मी किट भी वितरित किए गए। अन्य विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थिकत रही।

See also  प्रिंसिपल हत्‍याकांड का खुलासा: पैसों के लिए पत्‍नी ने की हत्‍या, MBBS स्‍टूडेंट पति ने ठिकाने लगाया शव
error: Content is protected !!