आंधी-तूफान से भीमताल में भारी नुकसान, हरीश पनेरु ने किया दौरा, शीघ्र मुआवजे की मांग

Share the News

भीमताल। बीते दिनों आए भयंकर आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने दौरा किया।

इसी क्रम में उन्होंने आज ओखलकांडा क्षेत्र के ग्राम बड़ोन स्थित घोडापुठा में धनी राम के क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण किया।

बताया गया कि 15 तारीख की रात आए तेज आंधी-तूफान में धनी राम के घर की छत पूरी तरह उड़ गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। क्षेत्र में कई अन्य लोगों के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

हरीश पनेरु ने प्रशासन से मांग की है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में फसलों और मकानों को हुए नुकसान का शीघ्र आकलन कर प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान के कारण कई परिवारों की छतें उड़ गई हैं और लोग मजबूरी में दूसरों के यहां शरण लेने को विवश हैं।

ऐसे में प्रशासन को तत्काल प्रभावित परिवारों के लिए रहने की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।

See also  महाकुंभ भगदड़ पर CM योगी की दो टूक, कहा- षड्यंत्रकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं
error: Content is protected !!