रानीखेत में ईद-उल-फितर पर दिखी भाईचारे की मिसाल, नमाज़ के बाद देश की तरक्की और अमन की दुआ

Share the News

रानीखेत। ईद-उल-फितर का पवित्र त्योहार इस बार भी प्यार, भाईचारे और खुशी के साथ मनाया गया। सुबह करीब 9 बजे जामा मस्जिद रानीखेत में सैकड़ों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की।

पेश इमाम लाईक अहमद तहसीनी ने नमाज़ पढ़ाई, जबकि जामा मस्जिद सदर मो. ईरफान ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और शासन-प्रशासन व पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

See also  अल्मोड़ा : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सूचना विभाग ने आयोजित की प्रेस गोष्ठी

नमाज़ के बाद जब दुआ के लिए हाथ उठे, तो हर दिल में देश की सलामती, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की भावना नजर आई। पेश इमाम ने दुआ करते हुए देश की तरक्की, हर घर में खुशहाली और लोगों के चेहरे पर मुस्कान बने रहने की कामना की। साथ ही मुल्क के दुश्मनों के खात्मे और समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में करन माहरा ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, एकता और इंसानियत का संदेश देता है।

उन्होंने लोगों से एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छावनी परिषद के नामित सदस्य मोहन नेगी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!