रोटरी क्लब कोटद्वार ने विद्यालय को भेंट की टेबल टेनिस मेज, छात्रों में खेल भावना बढ़ाने की पहल

Share the News

कोटद्वार। रितेश शर्मा की पहल पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर कोटद्वार में रोटरी क्लब के माध्यम से टेबल टेनिस की मेज एवं अन्य खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पहल से विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मोहन सिंह गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विद्यालय को टेबल टेनिस की मेज एवं खेल उपकरण प्रदान किए गए।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कोटद्वार के रोटेरियन डॉ के.एस. नेगी, पूर्व प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय डॉ संध्या नेगी की स्मृति में यह सामग्री विद्यालय को भेंट की।

कार्यक्रम का संचालन रोहित बलोदी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा टेबल टेनिस मेज का विधिवत उद्घाटन किया गया और छात्रों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब केकोटद्वार पूर्व अध्यक्ष वाय पी गिरला, सचिन गोयल, वर्तमान अध्यक्ष ऋषि एरन, सचिव विजय माहेश्वरी, विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक राकेश एरन, प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी, अध्यक्ष राजेंद्र जखमोला सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

See also  महाविद्यालय रानीखेत में अधिष्ठापन कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन
error: Content is protected !!