कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन, संविदा शिक्षकों और स्थानीय समस्याओं को उठाया

Share the News

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रोफेसर ललित तिवारी ने नैनीताल सांसद एवं पूर्व रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उत्तराखंड के संविदा अध्यापकों का वेतन ₹57,700 किए जाने, उनके विनियमितीकरण की तिथि वर्ष 2026 निर्धारित करने तथा 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके प्रोफेसरों को बैंड-15 का लाभ देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

इसके अलावा नैनीताल क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा गया। पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने, इसी मार्ग तथा टांकी रोड पर बिजली के पोल लगाए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

प्रो. तिवारी ने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए सांसद से आवश्यक कार्रवाई कराने का आग्रह किया। सांसद अजय भट्ट ने ज्ञापन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

See also  हल्द्वानी : सट्टे की खाई-बाड़ी करने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही, 9 सट्टेबाज गिरफ्तार
error: Content is protected !!