रानीखेत में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत ओरियन मेंटल फैक्ट्री में जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रानीखेत। अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय, देहरादून के निर्देशानुसार चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) के तहत बुधवार को दूसरे दिन फायर स्टेशन रानीखेत द्वारा ताड़ीखेत स्थित ओरियन मेंटल फैक्ट्री में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री गणेश चंद्र के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में फैक्ट्री के कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों में सतर्क रहने, आग लगने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने और संस्थान में बने आपातकालीन निकास मार्गों को हमेशा अवरोध मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को जागरूक कर संभावित हादसों से बचाव सुनिश्चित करना रहा।

See also  हल्द्वानी : पंचायत चुनाव में समाजसेवा बनाम धनबल: उमा निगल्टिया की दमदार दावेदारी
error: Content is protected !!