दारोगा से शादी की जिद में पानी टंकी पर चढ़ी युवती, 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Share the News

शादी का झांसा देने का आरोप : टावर पर चढ़ी युवती, दारोगा से शादी की जिद में 4 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर खड़ी युवती लगातार चिल्लाते हुए कहती रही, “मेरी मेरे बॉयफ्रेंड से शादी करवाओ, नहीं तो कूद जाऊंगी।”

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। कई लोग मौके पर वीडियो बनाने लगे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों से वीडियो डिलीट करवाकर मामले को और फैलने से रोकने की कोशिश की।

युवती का कहना है कि उसका खजनी क्षेत्र के एक युवक से पिछले दो साल से प्रेम संबंध है, लेकिन परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

करीब दो घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां परिजनों को बुलाकर महिला पुलिस की मौजूदगी में काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने में जुटी है।

See also  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से की मुलाकात
error: Content is protected !!